बलिया, जून 4 -- बलिया, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस ने शव और वाहनों को कब्जा में ले लिया। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भरौली, हिसं के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली और ऑटो के बीच बुधवार को हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी नरही पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस वाहनों और शव को कब्जा में लेकर छानबीन कर रही है।गाजीपुर की ओर से सवारी लेकर ऑटो रिक्शा एनएच 31 पर इलाके के कोरंटाडीह पुलिस चौकी से सटे सरयां गांव के जद्दो...