गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के पुराना सीलमपुर गांधीनगर निवासी शोएब का कहना है कि उनका भाई शाहरुख एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय थे। वह 24 फरवरी को एक ऑर्डर लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक साहिबाबाद क्षेत्र के शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंची तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उनको दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उधर, लिंक रोड थाना क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल गांव निवासी उदयभान का कहना है कि उनका भाई रवि कुमार फूड कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करता है। 26 फरवरी को वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित सोसाइटी से लौट रहा था। जैसे ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.