श्रावस्ती, मार्च 12 -- जमुनहा, इकौना, संवाददाता। दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चार को हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी तुलसीराम (26) पुत्र अशर्फी व खुशबू (28) पुत्री पांचू के साथ ही दूसरा बाइक सवार मल्हीपुर के नई बस्ती निवासी राजू (20) पुत्र हारून गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचा...