प्रयागराज, फरवरी 5 -- अलग-अलग सड़क हादसों में आचार्य सहित दो लोगों की मौत हो गई। आचार्य को नवाबगंज में हाईवे पर कार ने टक्कर के बाद कई मीटर तक घसीटा। वहीं, मजदूर का शव बाइक सहित करछना स्थित एक नहर में मिला। प्रतापगढ़ में बाघराय थानाक्षेत्र में सरईनाहर पंडित का पुरवा निवासी 55 वर्षीय राजेश त्रिपाठी आचार्य थे। वह पूजा-पाठ कराते थे। गुरुवार को वह गंगा स्नान के लिए श्रृंग्वेरपुर आए थे। स्नान के बाद घर लौटते समय लगभग पौने दो बजे जहानाबाद गांव के सामने हाईवे पर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राजेश कार में फंस गए और चालक कई मीटर तक उन्हें घसीट ले गया। गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ननके त्रिपाठी ने बताया कि राजेश त्रिपाठी के परिवार में पत्नी पम्मी और दो बेटे तरुण और करन हैं। हादसे के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.