रायबरेली, फरवरी 24 -- महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग मार्गों पर मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे सड़क हादसे हुए। इसमें महाराजगंज-शिवगढ़ मार्ग पर पाराकला गांव के पास हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा गांव निवासी छीटू लाल (65) पुत्र रामऔतार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। दूसरी घटना अंबेडकर चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें क्षेत्र के जिहवा गांव निवासी बाइक सवार चंद्रपाल (50) पुत्र रामनारायण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.