मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस चौकी सहसपुर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने किया। उनके साथ अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी। वहीं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों को भी यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों को भी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया कि छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़े हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पुल...