उन्नाव, दिसम्बर 1 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में रविवार रात हुए दो सड़क हादसों ने लोगों की नींद उड़ा दी। अलग-अलग इन घटनाओं में एक किशोर और एक युवक की असमय मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसों के बाद परिवारों में मातम और कोहराम मचा हुआ है। पहला हादसा थानाक्षेत्र के नारायणखेड़ा गांव से जुड़ा है। गांव के अनिल अपने 14 वर्षीय बेटे संतोष और चचेरे भाई मंगे के साथ हरदोई के सिंधवल गांव भांजे की बारात में शामिल हुए थे। बारात से लौटते समय देर रात बांगरमऊ-संडीला मार्ग स्थित सई नदी पुल के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हरदोई के कासिमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने 14 वर्षीय संतोष को मृत घोषित कर दिया। पिता अनिल और चाचा मंगे को प्राथमिक इलाज के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.