भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में चल सप्त दिनी एनएसएस का शिविर चल रहा है। रविवार को पांचवें दिन ईश वंदना एवं योगाभ्यास से कार्यक्रम शुरू किया गया। फिर साफ-सफाई अभियान चलाया। साफ-सफाई के पश्चात तीन टोलियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से रैली निकालकर रामरायपुर के निवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने को जागरूक किया। अखिलेश कुमार गुप्ता की टीम ने भोजन बनाया। समस्त स्वयंसेवकों द्वारा भोजन कर लेने के पश्चात एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डा. माया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के बारे में बताया। मुख्य वक्ता डा. राजकुमार सिंह यादव रहे। सड़क सुरक्षा के महत्व को बताते हुए यह शपथ दिलाई कि वे स्वयं तो नियमों का पालन करेंगे ही अपने घर परिवार और समाज को भी य...