मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- होली के पर्व पर सड़क हादसे के अलावा कई जगहों पर हुए विवाद में कई लोग घायल हुए। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया। लाडपुर गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट के बाद पथराव भी हुआ। फलावदा निवासी सुभाष होली पर्व पर बाइक से खतौली किसी काम से आ रहा था। जानसठ रोड पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में कराया गया। इसके अलावा लाडपुर गांव में मंदिर पर बैठे दो दोस्तों में छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया। उस दौरान तो मामला शांत हो गया लेकिन शाम के समय उसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसके अलावा चांदसमंद निवासी आबिद और अनीस भी घायल हुए। रसूलपुर कैलोरा निवासी नवनीत सैनी,दले सिं...