दुमका, मई 8 -- सरैयाहाट। एनएच-133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित कोरदाहा गांव के समीप गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 50 बर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिली कि, मृतक नावाडीह गांव का उक्त व्यक्ति रामद्रेश हाजरा बुढ़वाकुरा हाट से अपने घर लौट रहा था कि अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया।पुलिस अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। उक्त मृतक व्यक्ति अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.