बुलंदशहर, अगस्त 7 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर गांव हजरतपुर के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चला रहे चालक समेत उनका पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान हायर सेंटर ले जाते समय चालक की 11 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्यों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ​जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव दुधाना निवासी किशनपाल पुत्र प्रकाश गौतमबुद्धनगर के कासना में परिवार संग रहते हैं और वहीं अपना ऑटो चलाते हैं। दो दिन पूर्व वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव दुधाना आए थे। गुरुवार को किशनपाल अपनी पत्नी बबीता, बेटियों वंशिका व दिव्यांशा और बेटे ओम के साथ ऑटो से कासना लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो हजरतपुर गांव के पास पहुंचा, तभी ...