दुमका, जून 25 -- रानेश्वर। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के रानेश्वर बाजार में रोड हादसे में एक होटल संचालक राजू लाहा 40 वर्ष का दर्दनाक मौत हो गया है। तेज रफ्तार बाइक सवार ने राजू को जोरदार टक्कर मार दिया। और राजू रोड पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन राजू को उठाकर पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

घटना का विवरण इधर रानेश्वर पुलिस बाइक सवार तीनों युवक को पकड़कर थाना ले आई है। बाइक भी जब्त कर ली गई है। बाइक चालक समेत अन्य युवक पश्चिम बंगाल के नगरी गांव का रहनेवाला है। और तीनों युवक दुमका के सेल्फी ब्रिज घूमने गया था। सेल्फी ब्रिज से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान होटल मालिक राजू लाहा मुख्य पथ पर कर रहा था। बाइक काफी तेज गति से था। और चालक सीधे राजू को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जो...