सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- कादीपुर, संवाददाता। दो बाइकों की टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दोस्तपुर थाने के नागनाथपुर दूल्हापुर के संजय निषाद 8 दिसंबर को बाइक से अपने ननिहाल अलीपुर जा रहे थे। वह जैसे ही खालिसपुर मुबारकपुर गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल संजय निषाद की मौत हो गई । उनकी बाइक पर बैठे अमर सिंह प्रजापति को भी गंभीर चोटें आईं। मृतक के पिता रामदेव की शुक्रवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने खालिसपुर मुबारकपुर गांव के बाइक चालक श्रवण के विरुद्ध नाम जद केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...