गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। सेक्टर-56 की समन्वय सोसाइटी के समीप तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के बाडमेर निवासी 26 वर्षीय हनुमान राम के रूप में हुई है। हनुमान एक निजी कंपनी में काम करता था और गुरुग्राम में रहता था। रविवार रात 12 बजे समन्वय सोसाइटी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। खून से लथपथ अवस्था में राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...