मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- नई मंडी थाना क्षेत्र के बागोवाली चौराहा के पास कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बाट-माप विभाग से सेवानिवृत पिता की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला रविदासपुरी निवासी 66 वर्षीय जयपाल मेरठ जनपद में बाट-माप विभाग में वाहन चालक के पद पर तैनात थे। वर्ष 2020 में वह विभाग से सेवानिवृत हुए थे। गुरुवार शाम वह अपने बेेटे अजय कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर छपार क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात्रि में दोनों शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बागोवाली चौराहे के लिए अचानक सामने से आयी कार ने उनकी स्कूटी म...