रामपुर, जनवरी 28 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एफसीआई के पूर्व कर्मचारी की मौत हो गई। उनकी साइकिल को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर निवासी ओम प्रकाश पुत्र नेतराम (60) एफसीआई से सेवानिवृत्त हो चुके थे। मंगलवार को वे अपने घर से शहर दवाई लेने जा रहे थे। रास्ते मे फैजुल्ला नगर गांव के पास एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली में भी इलाज संभव न होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत...