नोएडा, मार्च 16 -- दादरी। एनटीपीसी प्लांट में नौकरी करने वाले सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुलावठी खुर्द गांव का रहने वाला मंगू सिंह 11 मार्च को बाइक से प्लांट में नौकरी करने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे कैंटर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। एनटीपीसी में कार्यरत सहयोगी कर्मचारी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 12 मार्च को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अब इस मामले में परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.