रामगढ़, सितम्बर 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में बासल थाना क्षेत्र स्थित गेगदा हरदियारी टोला के समीप सड़क हादसे में भदानीनगर कुरसे मुंडा टोला निवासी सीसीएलकर्मी विनय मुंडा (30 वर्ष) की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात्रि तकरबीन 8 बजे की है। खेलारी में पदास्थापित विनय मुंडा ड्यूटी के बाद भदानीनगर स्थित अपने गांव कुरसे लौट रहा था। तभी उनकी बाइक बासल के गेगदा हरदियारी टोला के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घायल विनय मुंडा को सीएचसी पतरातू ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में विनय ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...