रुद्रपुर, नवम्बर 20 -- सितारगंज, संवाददाता। खटीमा रोड पर गुरुवार अपराह्न हुए सड़क हादसे में सिसईखेड़ा के रेस्टोरेंट स्वामी की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। मृतक के घर में शादी समारोह चल रहा था और शुक्रवार को भतीजे की शादी है। ग्राम डोहरी, सिसईखेड़ा निवासी 41 वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र दयाल सिंह के घर में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया गया कि गुरुवार को गुरदेव शादी का सामान लेने सितारगंज आए थे। लौटते समय खटीमा मार्ग पर सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सड़क की बीच की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुरदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.