सराईकेला, मार्च 17 -- सरायकेला,संवाददाता। जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगनाडीह निवासी अर्जुन मल्लिक (52) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुरुडीह के पास बाईपास रोड स्थित पंचु ढाबे के सामने हुई। मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन मल्लिक बुरुडीह के निकट निर्माणाधीन रुंगटा स्टील प्लांट में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह प्लांट से खाना खाने के लिए घर बेगनाडीह जा रहे थे। इसी दौरान, बुरुडीह बाईपास के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक जिसमें दो युवक थे, ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्जुन मल्लिक सड़क पर दूर जा गिरे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.