बदायूं, जून 22 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सिपाही समेत तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सदर कोतवाली में तैनात सिपाही शुभम की बाइक और लोटनपुरा निवासी देवांश व अनमोल की बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में तीनों लोग चोटिल हो गए। सूचना पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...