बक्सर, सितम्बर 7 -- पेज तीन के लिए --- भर्ती आरा-बक्सर फोरलेन पर धरहरा गांव के पास दुर्घटना घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती फोटो संख्या- 25, कैप्सन- सोमवार को गरहथा के पास क्षतिग्रस्त साइबर डीएसपी की गाड़ी व जुटी भीड़। बक्सर, हमारे संवाददाता। आरा-बक्सर फोरलेन पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में साइबर डीएसपी समीर कुमार सिंह घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर डीएसपी फोरलेन पर ब्रह्मपुर की ओर से आ रहे थे। जैसे धरहरा गांव के निकट पहुंचे वैसे एक व्यक्ति अचानक सड़क पार करने लगा। बचाने के चक्कर में डीएसपी की सरकारी स्कार्पियों ने एक टोटो में टक्कर मार दी। जिससे टोटो में सवार कृष्णाब्रह्म निवासी दिनेश खरवार उर्फ पप्पू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिनेश ...