हरदोई, मई 9 -- हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पार करते समय साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सवायजपुर थाना क्षेत्र के कनकापुर गांव निवासी गोविंद कुमार 32 वर्ष साइकिल से गांव-गांव जाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचने का काम करता था। हरपालपुर, सवायजपुर और पाली क्षेत्र में वह साइकिल से फेरी लगाता था। बताया गया कि शुक्रवार रात वह फेरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सेंदापुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...