बस्ती, जून 8 -- बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्दिया चौराहे के पास सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है। गौर थानाक्षेत्र के सुकरौली निवासी माया देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उनके पति चंद्रप्रकाश गत सात मई को साइकिल लेकर हर्दिया कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के कारण उनकी जान चली गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक मौके से भाग गया था। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...