गोरखपुर, मार्च 1 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के हरैया में केडीएस स्कूल के पास रविवार की रात 7 बजे मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने 50 वर्षीय अज्ञात को मृत्यु घोषित कर दिया। घायल हरैया निवासी 21 वर्षीय शिवबचन पुत्र लक्ष्मन को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स के लिए रेफर कर दिया। हरैया बड़की हरिजन बस्ती निवासी 21 वर्षीय शिवबच पुत्र लक्ष्मण बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी बाइक 50 बर्षीय अज्ञात साइकिल सवारु से टक्कर हो गई, जिसमें साइकिल सवार की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर झंगहा थानेदार अनूप सिंह एसआई अशोक सरोज व सुरेन्द्र प्रसाद पहुंचे और शव को प...