सहरसा, फरवरी 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। गुजरात के बड़ौदा स्थित एयरफोर्स में तैनात शिवशंकर चौधरी (59 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। वह मूल रूप से सहरसा के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत अंतर्गत बेहटा गांव के निवासी थे। घटना की खबर मिलते गांव में मातम छा गया और परिजन हतप्रभ रह गए। शिवशंकर चौधरी आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे। मृतक के बड़े भाई चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि शिवशंकर चौधरी बड़ौदा एयरफोर्स में वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वे अपने आवास से ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार महज डेढ़ माह पूर्व ही शिवशंकर च...