गोड्डा, मार्च 28 -- महगामा प्रतिनिधि। बीते बुधवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में महागामा निवासी स्वर्गीय सरोज जायसवाल का असामयिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार शाम महागामा स्थित उनके आवास पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...