बिहारशरीफ, मार्च 2 -- वेना थाना क्षेत्र के सुपासंग गांव के थे रहने वाले पटना जिला में घर लौटने के दौरान हुआ हादसा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना जिला में हुए सड़क हादसे में सरकारी कर्मी सह समाजसेवी 55 वर्षीय कमलेश बिंद की मौत हो गयी। उनके निधन की खबर सुनकर वेना थाना क्षेत्र के सुपासंग गांव में मातम पसर गया। कमलेश अभी जहानाबाद जिला के उद्योग विभाग में कार्यरत थे। रविवार की शाम शव गांव लाया गया। परिजनों ने बताया कि पटना से नालंदा आने के दौरान फतुहा के पास वे हादसे के शिकार हो गये। उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर पीएमसीएच भेजा गया। वहां उनकी मौत हो गयी। पटना में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सुपासंग गांव लाया गया। छात्रों की करते थे मदद : ग्रामीणों ने बताया कि गांव के युवा व छात्र उन्हें ...