शाहजहांपुर, मार्च 16 -- खुटार, संवाददाता। खुटार पूरनपुर रोड पर लौहंगापुर जंगल में गुरुद्वारा के पास हुए सड़क हादसे में हंसपुर निवासी राजकुमार की जान चली गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी फूलकुमारी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव हंसपुर निवासी फूलकुमारी ने बताया कि उसका पति राजकुमार 45 वर्ष गांव के ही लवदीप सिंह के पास मजदूरी करता था। लवदीप सिंह ने जिला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गढ़वाखेड़ा से पुराना कल्टीवेटर खरीदा था। रविवार की शाम 5 बजे दोनो ट्रैक्टर से कल्टीवेटर लेने गए थे। वापस आते समय रात 8.30 बजे खुटार पूरनपुर रोड पर लौहंगापुर जंगल में गुरुद्वारा के पास झटके से टैक्टर से नीचे गिर गया। और ट्रैक्टर से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने लापरवाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.