मुंगेर, अप्रैल 13 -- असरगंज, निसं.। असरगंज बस स्टैंड के समीप असरगंज-तारापुर मुख्य मार्ग में शंभूगंज बस स्टैंड के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक शिक्षिका सोनाक्षी कुमारी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। जख्मी शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र असरगंज लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी शिक्षिका असरगंज हाट रोड निवासी अनिल साह की पुत्री है और प्राथमिक विद्यालय कष्टीकरी में सहायक शिक्षिका पद पर कार्यरत हैं। वह शिक्षण कार्य कर टोटो से घर आ रही थी। बस स्टैंड के समीप एक अनियंत्रित मैजिक गाड़ी ने टोटो में टक्कर मार दिया, जिससे टोटो पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...