काशीपुर, फरवरी 14 -- काशीपुर, संवाददाता। सड़क हादसे में शिक्षिका के पैर कटने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर बक्सौरा निवासी नरेश कुमार ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी 28 वर्षीय पुत्री दीपिका रानी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज में शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। पैगा चौकी से काशीपुर की ओर लगभग 400 मीटर की दूरी पर, सामने से गलत दिशा में आ रही एक कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। बताया कि कार चालक सुमित कुमार निवासी गोविंदपुर, संभल, यूपी इतनी तेज गति में था कि वह स्कूटी को रौंदते हुए कार समेत खेत में जाकर पलट गया। दुर्घटना में दीपिका रानी का दायां पैर कट गया है और हाथ तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया है। ...