गोंडा, मार्च 7 -- ​रामापुर। कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर-विशेश्वरगंज मार्ग पर तिवारी पुरवा के पास शुक्रवार शाम बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में इमलियागंज निवासी हबीबुर्रहमान और शिक्षक ज्योति नारायण तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, हबीबुर्रहमान खैरी गांव से नमाज पढ़ाकर लौट रहे थे। इसी बीच मोड़ के पास बाइक से टक्कर हो गई। दोनों घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...