आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शहीद पार्क नत्थूपुर के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। घटना के समय वे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव निवासी 58 वर्षीय दूधनाथ यादव पुत्र स्व. रामधारी यादव मुबारकपुर क्षेत्र के बनकट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक थे। वे शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घर से साइकिल से स्कूल जा रहे थे। शहीद पार्क नत्थूपुर के समीप दोहरीघाट से आजमगढ़ की ओर ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दूधनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बाजारवासियों के सहयोग से उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ...