शामली, दिसम्बर 28 -- जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुए कोहरे में हुए सड़क हादसे ने एक छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार किराना व्यापारी विजय सैनी टीटू के 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शुक्रवार देर रात बाइक से किसी कार्य से ननौता जा रहा था। जैसे ही वह जलालाबाद बिजली घर के पास पहुंचा तो कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार रात इलाज के दौरान कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया। कृष्ण कुमार थानाभवन स्थित अर्पण पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। कृष्ण कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया ग...