समस्तीपुर, मार्च 5 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-सिंघियाघाट पथ एसएच 88 के श्रवण चौक के निकट सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध की मौत ईलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते हो गया। मृतक कोदरिया वार्ड 2 माली टोल निवासी गोपाल भगत (75) बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है वे सोमवार की संध्या में साईकिल से घर लौट रहे थे। श्रवण चौक के निकट अज्ञात वाहन ठोकर मार दी। घटना में वह बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। परिजनों द्वारा उसे दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के रेफर कर दिया। उपचार के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते में देर रात्रि में उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। होली का पर्व मातम में तब्दील हो गया। स्...