कटिहार, अप्रैल 12 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 महंत बड़ी स्थान के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम एक बाइक की टक्कर से सिंघेश्वर दास 70 वर्ष की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उनका अंतिम संस्कार गोलाघाट गंगा नदी के किनारे किया गया। घटना को लेकर मुख्य पार्षद बबलू मंडल, पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह एवं समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संजीव शाह ने बताया कि सिंघेश्वर दास कृष्ण मंदिर की ओर से अपने घर जा रहे थे, तभी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा तिमिरपुरा न्यू सदलीचक निवासी अख्तरुल हक (17 वर्ष) की तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.