गौरीगंज, मई 10 -- अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली अंतर्गत डोमाडीह गांव के पास अयोध्या - रायबरेली मार्ग पर एक वृद्धा की मौत हो गई। गांव निवासी 65 वर्षीय महिला किस्मतुल निशा जगदीशपुर बाजार गई थी। लौटते हुए हाईवे पार कर रही थी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। परिजन अस्पताल ले गये, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। एसओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना पर परिजनों से बात की गई, परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...