काशीपुर, अप्रैल 9 -- दीप पाठक, काशीपुर। पैदल जा रहे दंपत्ति को बाइक से टक्कर मारने और हादसे में वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरखेड़ा पांडे निवासी सोमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अप्रैल की सुबह उसके पिता जागन सिंह और माता लीलावती जानवरों के लिए घास लेने साइकिल के साथ पैदल महुआखेड़ागंज की ओर जा रहे थे। हिमालयन फूड पार्क के सामने पीछे से आए एक बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दूसरे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी माता की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...