बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता। दो थानों के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्धा की जान चली गई। जबकि वृद्धा के पुत्र - पुत्रवधू सहित पांच घायल हो गए। सभी घायलो को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृतका का शव नगर कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ​पयागपुर संवाद के अनुसार पयागपुर थाने के बहराइच - गोंडा हाईवे पर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे खुटेहना चौकी के सोहनी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बड़गांव निवासनी सुरैया बेगम (80) पत्नी अब्दुल गनी, उनका बेटा फैय्याजुल हसन (40), उसकी पत्नी कहकशां (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में ही सुरै...