बोकारो, जून 10 -- बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाराडीह पंचायत के पारटांड़ निवासी एवं वार्ड संख्या-12 की सदस्य सत्यवती देवी (पति कामदेव हांसदा) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यवती देवी अपने पति कामदेव हांसदा के साथ अपने पुत्र को ननिहाल छोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गोविंद मार्केट के समीप वे सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही सत्यवती देवी का शव उनके पैतृक गांव पारटांड़ पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उम...