काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में बीते शुक्रवार को एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे वृद्ध दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम वृद्धा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी 65 वर्षीय लीलावती अपने पति जागन सिंह के साथ शुक्रवार सुबह नौ बजे साइकिल लेकर पैदल गांव के पास जंगल से मवेशियों के लिए घास काटने जा रही थीं। इसी दौरान महुआखेड़ा गंज स्थित हिमालयन फूड फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दंपति को टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...