बिजनौर, मार्च 29 -- नूरपुर। अमरोहा जनपद के गांव बसेड़ा तगा निवासी महिला ने सप्ताह बाद अज्ञात वाहन चालक को अपने पति की दुर्घटना मृत्यु का जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट लिखाई है। शनिवार की शाम अमरोहा जनपद के गांव बसेड़ा तगा निवासी लक्ष्मी लक्ष्मी पत्नी ओमकार ने रिपार्ट लिखाई है कि 20 मार्च की रात आठ बजे उसके पति ओमकार पुत्र धनश्याम अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए गांव चेलापुर के पट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे नूरपुर को सवारी की इंतजार में खड़े थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसके पति ओमकार को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। ओमकार की घटनास्थल पर ही मौत ही गयी थी। उनका अगले दिन 21मार्च को पोस्टमार्टम हो गया था। अन्य रस्मे पूरी कर रिपोर्ट लिखाकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.