बस्ती, जून 6 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय रिटायर्ड पेशकार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ऐठी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी (65) बस्ती न्यायालय में पेशकार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। बताया जाता है कि उन्हें वहां बाइक खड़ी कर गोरखपुर के लिए रवाना होना था। यह भी पढ़ें- तुरकौलिया में दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत इसी दौरान कप्तानगंज-पंडूल मार्ग पर मदनपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभी...