रांची, जून 18 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला फोर लेन मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव के पास गुरुवार रात लगभग सात बजे एक पैदल राहगीर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 48 वर्षीय बंधना उरांव, पिता स्व. विशु उरांव, ईंटाचिल्द्री गांव के अखरा टोली निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद समाजसेवी सह हीरो बाइक शोरूम मैनेजर हाफिज ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को फैमिली केयर अस्पताल की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर मेघा भगत ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बंधना उरांव साप्ताहिक बेड़ो बाजार आने के बाद पैदल घर लौट रहे थे, इसी दौरान बारीडीह के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटे...