सड़क हादसे में युवती की मौत मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, जून 21 -- काशीपुर। टैक्सी चालक की कथित लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर के अम्बिका विहार गौजानी निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी रिश्तेदार भवानी मनराल और उनकी पुत्रियां रीना मनराल, सुनीता मनराल 19 जून की रात नोएडा से टैक्सी में अपने पैतृक गांव सौरे, तहसील भिकियासैंण, अल्मोड़ा जा रही थीं। तभी प्रतापपुर चौक स्थित खालसा होटल के पास चालक दीपक नेगी की लापरवाही से टैक्सी अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवती की मौत मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.