उरई, जनवरी 30 -- उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के तूमरा निवासी बिहारी ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया 26 जनवरी को 11 बजे पुत्र समर कुमार बाइक से कोच से उरई जा रहा था। कोंच रोड पर गदर पुलिया से इमलिया के बीच एक चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में समर कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और टक्कर मारने वाले कार चालक पर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि दुर्घटना में पुत्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। कार्रवाई न होने से आहत होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...