जामताड़ा, मई 18 -- नारायणपुर। गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंझलाडीह गांव निवासी हदीश अंसारी का पुत्र रज्जाक अंसारी (25) बाइक से राजमिस्त्री का काम करने नारायणपुर जा रहा था। इसी दौरान जेएच04एक्स 4705 नंबर की स्वीफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने नारायणपुर बस ...