औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज-शिवगंज पथ पर उचौली प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क दुर्घटना में पवई निवासी 30 वर्षीय गोविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में उनके बहनोई रामजी प्रसाद ने बताया कि गोविंद कुमार रफीगंज स्थित बहन के घर से अपने गांव पवई लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉ. ए.के. केसरी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...