हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक को इलाज के दौरान पैर गंवाना पड़ा। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में मेरठ के ग्राम रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर निवासी अनस ने बताया कि दो अप्रैल की देर रात उसका भाई आमिर हुसैन अपने साथी के साथ खाना खाकर वापस लौट रहा था। सिडकुल रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल आमिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ने पर घुटने तक पैर काटने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...