हापुड़, जून 11 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस जांच में पता चला कि मृतक युवक मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कपिल है। जिस पर पुलिस ने जांच कि लेकिन उसके परिजन का कुछ पता नहीं चल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब मृतक की वास्तविक पहचान कराने में जुटी है ताकि उसके परिजन को सूचना दी जा सके। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को हाफिजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, शिनाख्त का प्रयास सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्त...